1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी यूनिट को बताया बेहतरीन

मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी यूनिट को बताया बेहतरीन

 Reported By: IANS
 Published : May 11, 2021 04:51 pm IST,  Updated : May 11, 2021 04:51 pm IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहना है कि टीम के तेज गेंदबाज एक दूसरे की सफलता का आनंद लेते हैं। 

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहना है कि टीम के तेज गेंदबाज एक दूसरे की सफलता का आनंद लेते हैं। टेस्ट क्रिकेट में शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह नियमित रूप से टीम का हिस्सा रहते हैं। इनके अलावा भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और टी. नटजरान भी गेंदबाजी में विकल्प पेश करते हैं।

शमी ने क्रिकबज से कहा, "हमारी टीम की तेज गेंदबाजी यूनिट बेहतरीन है जहां सभी मेहनत करते हैं और एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। टीम में हमारी बॉन्डिंग अच्छी है क्योंकि हम सभी एक दूसरे की सफलता का आनंद लेते हैं।"

पिछले तीन वर्षो में भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट को विशेषज्ञों और कमेंटेटरों से काफी सराहना मिली है। भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत में कारगार साबित हुआ था।

शमी ने कहा, "अगर कोई गेंदबाज उम्मीद के अनुरुप गेंदबाजी नहीं कर पाता है तो हम उसकी ऊर्जा बढ़ाते हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वो इतना दबाव नहीं ले और रिलेक्स रहे। मेरे ख्याल से यह बॉन्डिंग इसलिए भी है क्योंकि अपने देश के लिए खेलना हम सभी के लिए गर्व की बात है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल