1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे टी-20 के लिए भारत, द. अफ्रीका टीमें कोलकाता पहुंचीं

तीसरे टी-20 के लिए भारत, द. अफ्रीका टीमें कोलकाता पहुंचीं

 Written By: IANS
 Published : Oct 06, 2015 07:44 pm IST,  Updated : Oct 07, 2015 05:36 pm IST

कोलकाता: भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें आठ अक्टूबर को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले के लिए मंगलवार को यहां पहुंच गईं। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में

तीसरे टी-20 के लिए भारत,...- India TV Hindi
तीसरे टी-20 के लिए भारत, द. अफ्रीका टीमें कोलकाता पहुंचीं

कोलकाता: भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें आठ अक्टूबर को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले के लिए मंगलवार को यहां पहुंच गईं। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में मेहमान टीम 2-0 से आगे है। उसने धर्मशाला में भारत को सात विकेट से हराया था और फिर सोमवार को कटक में उसने छह विकेट से जीत हासिल की।

दोनों टीमों को नेताजी सुभाष अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारी सुरक्षा के बीच होटल पहुंचाया गया। अब ये टीमें बुधवार को अभ्यास करेंगी और फिर गुरुवार को एक दूसरे का सामना करेंगी।

इस टी-20 सीरीज के बीच दोनों टीमों को पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलनी है। एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल