1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगर भारतीय कप्तान कोहली से एक और बार मैदान में हुई ये 'विराट' गलती तो झेलना पड़ेगा बैन

अगर भारतीय कप्तान कोहली से एक और बार मैदान में हुई ये 'विराट' गलती तो झेलना पड़ेगा बैन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 24, 2019 12:21 pm IST,  Updated : Sep 24, 2019 12:21 pm IST

विराट कोहली को आईसीसी की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान विरोधी खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करने के कारण चेतावनी दी गई थी।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : AP

भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजी, कप्तानी के अलावा अपने अग्रेसिव नेचर ( आक्रमकता ) के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन अब कप्तान कोहली को मैदान में अगले चार महीने तक थोडा संयम दिखाना होगा वरना उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

दरअसल विराट कोहली को आईसीसी की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान विरोधी खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करने के कारण चेतावनी दी गई थी। इतना ही नहीं इसके बाद उनेह एक डी मैरिट अंक भी दिया गया। ऐसे में अगर कोहली को आने वाले समय में एक और डी मैरिट अंक मिला तो कुछ मैचों का बैन भी झेलना पड़ सकता है। 

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में जब कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान वह रन लेने दौड़े तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी सीमर ब्यूरॉन हेंड्रिक्स से अपना कंधा जानबूझकर टकराया। इस पर अंपायर ने चेतावनी दी और उनके खाते में एक 'डिमैरिट'अंक' जोड़ा गया।

ऐसे में आईसीसी के आचार संहिता के नियम अनुसार कोहली को लेवल 1 सहित अनुच्छेद 2.12 के उल्लंधन का दोषी पाया गया है। इस अनुच्छेद में कहा गया है कि कोई भी खिलाड़ी अगर अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहा है और इस दौरान वह किसी भी तरह से किसी भी खिलाड़ी, स्टॉफ मेंबर, अंपायर या किसी अन्य व्यक्ति चाहे वह दर्शक ही क्यों न हो, उसके साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करता है तो उसे दोषी पाया जाएगा। जैसा कोहली ने हेंड्रिक्स के साथ रन लेते समय किया। 

इस तरह सितंबर 2016 से लागू हुए इस नियम के बाद से भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान में दुर्व्यवहार के चलते तीन डी मैरिट अंक ले चुके हैं। इससे पहले 15 जनवरी 2018 साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 22 जून 2019 आईसीसी विश्वकप अफगानिस्तान के खिलाफ और अब एक बार फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ डी मैरिट अंक मिला है। 

ऐसे में ICC नियम के मुताबिक 24 महीने के अंदर अगर किसी खिलाड़ी को चार या उससे अधिक डिमैरिट प्वाइंट्स मिलते हैं तो उन्हें निलंबन झेलना पड़ता है।

इस तरह तीन डिमैरिट प्वाइंट्स अपने खाते में रखने वाले कोहली को अगर एक और डिमैरिट्स अंक मिलता है तो उन्हें एक टेस्ट या दो वनडे और टी-20 के लिए बैन झेलना पड़ सकता है। जो की टीम इंडिया के 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सही नहीं होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल