1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया की नई जर्सी दिलाएगी 90 के दशक की याद, धवन ने शेयर की फोटो

टीम इंडिया की नई जर्सी दिलाएगी 90 के दशक की याद, धवन ने शेयर की फोटो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 24, 2020 04:42 pm IST,  Updated : Nov 24, 2020 04:50 pm IST

टीम इंडिया की नई जर्सी की फोटो शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से 3 दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया।

टीम इंडिया की नई जर्सी...- India TV Hindi
टीम इंडिया की नई जर्सी दिलाएगी 90 के दशक की याद, धवन ने शेयर की फोटो Image Source : TWITTER

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नई जर्सी में खेलती नजर आएगी। टीम इंडिया की नई जर्सी की फोटो शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से 3 दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस फोटो में धवन नई जर्सी पहने नजर आ रहे हैं।

टीम इंडिया की नई जर्सी डार्क ब्लू कलर की है जो 1992 वर्ल्ड कप की जर्सी से काफी मिलती-जुलती है। इस नई जर्सी पर मोबाईल प्रीमियर लीग (MPL) का भी लोगो लगा हुआ जो टीम इंडिया का नया किट स्पॉन्सर है।

बीसीसीआई ने 17 नवंबर को एमपीएल स्पोर्ट्स को भारतीय क्रिकेट टीम का नए किट प्रायोजक और आधिकारिक व्यापारिक भागीदार बनाए जाने की घोषणा की। बीसीसीआई ने एमपीएल स्पोर्ट्स के साथ तीन साल का करार किया है, जोकि नवंबर 2020 से दिसंबर 2023 तक का है। एमपीएल स्पोर्ट्स बीसीसीआई से साथ भारत के आगामी आस्ट्रेलियाई दौरे के साथ इस साझेदारी की शुरूआत कर रहा है।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल