1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: गुवाहाटी पहुंची टीम इंडिया, विराट कोहली को देखकर चीकू-चीकू चिल्लाने लगे उत्साहित फैंस

Video: गुवाहाटी पहुंची टीम इंडिया, विराट कोहली को देखकर चीकू-चीकू चिल्लाने लगे उत्साहित फैंस

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 19, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Oct 19, 2018 07:03 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार 21 अक्टूबर से शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया गुवाहाटी पहुंच गई है।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : GETTY

India vs West indies ODI Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार 21 अक्टूबर से शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया गुवाहाटी पहुंच गई है। पहला मैच यहां गुवाहाटी के बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि मैच से तीन दिन पहले यानी की गुरुवार को भारतीय टीम गुवाहाटी पहुंची। शिखर धवन और ऋषभ पंत फ्लाइट में साथ बैठे नजर आए, तो रोहित शर्मा के साथ युजवेंद्र सिंह चहल बैठे हुए दिखे।

हालांकि जैसे ही फैंस ने कोहली को देखा तो वह ज्यादा उत्साहित हो गए और चीकू-चीकू चिल्लाने लगे। फैंस कोहली को जोर-जोर से चिल्लाकर- ओए चीकू बुला रहे थे। कोहली के फैंस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

बता दें कि दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम अगला निशाना वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर होगा। हालांकि वनडे सीरीज टीम इंडिया के लिए इतनी आसान नहीं होगी क्योंकि वेस्टइंडीज की वनडे टीम में अधिकतर बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। वैसे जिस फॉर्म में टीम इंडिया चल रही है उसको देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल