1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वॉर्नर ने होटल में जमकर की पार्टी, साथी खिलाड़ियों ने की उन्हें टीम से बाहर करने की मांग

वॉर्नर ने होटल में जमकर की पार्टी, साथी खिलाड़ियों ने की उन्हें टीम से बाहर करने की मांग

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 28, 2018 10:21 am IST,  Updated : Mar 28, 2018 10:25 am IST

गेंद से छेड़खानी विवाद के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों का मानना है कि ‘बदमाश’ डेविड वॉर्नर को टीम होटल से बाहर किया जाना चाहिये क्योंकि ऐसी खबरें आ रही है कि इस समूचे विवाद के पीछे इस सलामी बल्लेबाज का ही दिमाग था।

डेविड वॉर्नर- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर

केपटाउन: गेंद से छेड़खानी विवाद के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों का मानना है कि ‘बदमाश’ डेविड वॉर्नर को टीम होटल से बाहर किया जाना चाहिये क्योंकि ऐसी खबरें आ रही है कि इस समूचे विवाद के पीछे इस सलामी बल्लेबाज का ही दिमाग था। 

फाक्स स्पोटर्स डाट एयू के अनुसार वार्नर के नाराज साथी खिलाड़ियों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हुक्मरानों से वॉर्नर को टीम होटल से बाहर करने को कहा है। उन्होंने यह भी चेताया है कि उसके टीम होटल में बने रहने पर उसके और नाराज खिलाड़ियों के बीच कुछ वाक्या हो सकता है। वॉर्नर ने खुद को आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के व्हाट्सअप ग्रुप से भी अलग कर लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मामले की जांच कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वॉर्नर को टीम होटल में शैंपेन पीते और दोस्तों के साथ पार्टी करते पाया गया और उसके नाराज साथी खिलाड़ी चाहते हैं कि उसे टीम होटल से निकाल बाहर किया जाये। 

वॉर्नर पर12 महीने का प्रतिबंध लग सकता है। सलामी बल्लेबाज मैथ्यू रेनशा को उनके विकल्प के तौर पर आखिरी टेस्ट के लिये बुला लिया गया है। वॉर्नर का आईपीएल में खेलना भी संदिग्ध हो गया है। उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले का इंतजार कर रही है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल