क्या हुआ था
दरअसल एक लोकल मैच के दौरान बाबुल शिकदर ने जब बल्लेबॉज के आउट करार दिए जाने की अपील की तो अपांयर ने गेंद को नो बॉल करार दे दिया, इससे पहले की गेंद पर भी अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया था, इस पर विकेट कीपर ने अंपायर पर तंज मार दिया इस बात से बल्लेबॉजी कर रहा खिलाड़ी गुस्सा होकर स्टम्प को उखाड़ लिया और विकेट कीपर के सिर पे मार दिया जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट आई। बाबुल शिकदर को इलाज के लिए स्थानिय अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गई थी।
बाबुल शिकदर ने अंपायर के नो बॉल दिए जाने को बल्लेबाज के पक्ष में जानबूझकर फैसला देने की बात कही थी और इतनी सी बात पर गुस्से में आकर संबंधित बल्लेबाज ने विकेट कीपर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने वाला बल्लेबाज अभी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश अभी जारी बताई जा रही है।