1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच से पहले साउथ अफ्रीका को लगा झटका, बावुमा हुए बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच से पहले साउथ अफ्रीका को लगा झटका, बावुमा हुए बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Feb 18, 2020 06:14 pm IST,  Updated : Feb 18, 2020 06:14 pm IST

दक्षिण अफ्रीका को 21, 23 और 26 फरवरी को जोहान्सबर्ग, पोर्ट एलिजाबेथ और केपटाउन में आस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

Temba Bavuma- India TV Hindi
Temba Bavuma Image Source : GETTY IMAGES

जोहान्सबर्ग| दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज टेम्बा बावुमा हार्मस्ट्रिंग चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले पहले टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने मंगलवार को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर बताया कि बावुमा को रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। इस चोट से उबरने में अब उन्हें सात से 10 दिन तक का समय लगेगा।

सीएसए ने बताया कि बावुमा टीम के साथ बने रहेंगे और इस दौरान उनका उपचार जारी रहेगा, ताकि वह रविवार के पोर्ट एलिजाबेथ में रविवार को होने वाले दूसरे टी-20 मैच में टीम में लौट सके। टीम प्रबंधन ने फिलहाल उनके स्थान पर किसी और खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है।

दक्षिण अफ्रीका को 21, 23 और 26 फरवरी को जोहान्सबर्ग, पोर्ट एलिजाबेथ और केपटाउन में आस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

दक्षिण अफ्रीका टी-20 टीम (संभवित): क्विंटन डी कॉक (कप्तान व विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस, रासी वैन डेर डुसेन, डेविड मिलर, पाइट वैन बिलजोन, ड्वैन प्रिटोरियस, एंडिले फेहलुकवायो, जॉन जॉन स्मट्स, कगिसो रबाडा , तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिदी, बोर्न फोटूइन, एनरिक नॉटर्जे, डेल स्टेन, हेनरिक क्लासेन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।