1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 2019 में सात प्रतिशत बढ़कर 6.8 अरब डालर हुई: रिपोर्ट

आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 2019 में सात प्रतिशत बढ़कर 6.8 अरब डालर हुई: रिपोर्ट

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2019 05:53 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 05:53 pm IST

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 2008 में प्रीमियर टी20 क्रिकेट लीग की शुरुआत की थी जिसमें कोरपोरेट जगत की आठ टीमों ने हिस्सा लिया था।

आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 2019 में सात प्रतिशत बढ़कर 6.8 अरब डालर हुई: रिपोर्ट- India TV Hindi
आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 2019 में सात प्रतिशत बढ़कर 6.8 अरब डालर हुई: रिपोर्ट Image Source : IPL.COM

मुंबई। डियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ‘ब्रांड वैल्यू’ 2019 में सात प्रतिशत बढ़कर 6.8 अरब डालर हो गयी है जिसमें इसकी मुंबई और चेन्नई फ्रेंचाइजी तेजी से ऊपर बढ़ रही हैं। ‘डफ एंड फेल्प्स’ कंसलटेंसी फर्म की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। कंपनी ने गुरूवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि शाहरूख खान की कोलकाता नाइटराइडर्स और विवादों से घिरे विजय माल्या की बेंगलुरू फ्रेंचाइजी की कीमत में आठ प्रतिशत की कमी आयी है। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 2008 में प्रीमियर टी20 क्रिकेट लीग की शुरुआत की थी जिसमें कोरपोरेट जगत की आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। इसकी सफलता को देखकर बाद में दो और टीमों को शामिल किया लेकिन फिर संख्या आठ हो गयी है। मुकेश अंबानी की मुंबई इंडियंस चार सत्र की विजेता है, उसकी कीमत में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई जिससे उसकी ब्रांड वैल्यू अब 809 करोड़ रूपये की हो गयी है जिससे यह आईपीएल की सबसे मूल्यवान टीम बन गयी जबकि इंडिया सीमेंट्स की चेन्नई सुपरकिंग्स की ब्रांड वैल्यू में 13.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और अब इसकी ब्रांड वैल्यू बढ़कर 732 करोड़ रूपये की है। 

जिंदल्स की दिल्ली कैपिटल्स में इस साल 8.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिसकी कीमत 374 करोड़ रूपये हो गयी है। बेंगलुरू और कोलकाता फ्रेंचाइजी के अलावा मीडिया मुगल मर्डोक परिवार की राजस्थान रायल्स की ब्रांड वैल्यू भी कम हुई जो एक साल पहले 284 करोड़ रूपये थी और अब घटकर 271 करोड़ रूपये हो गयी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।