1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ौदा के खिलाफ रणजी मैच के लिए श्रेयस अय्यर मुंबई की टीम में, सूर्यकुमार यादव हुए बाहर

बड़ौदा के खिलाफ रणजी मैच के लिए श्रेयस अय्यर मुंबई की टीम में, सूर्यकुमार यादव हुए बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2018 09:27 am IST,  Updated : Dec 11, 2018 01:04 pm IST

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है।

श्रेयस अय्यर- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

मुंबई: मुंबई ने 14 दिसंबर से यहां बड़ौदा के खिलाफ शुरू हो रहे एलीट ग्रुप ए रणजी मैच के लिए अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया है। अय्यर भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गए हैं लेकिन इस दौरे का तीसरा और आखिरी वनडे मैच मंगलवार को माउंट मानगानुई के बे ओवल में खेल जाएगा और यह बल्लेबाज बड़ौदा के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच के लिए समय पर स्वेदश लौट आएगा। 

मु्ंबई क्रिकेट संघ ने अपनी वेबसाइट पर सिद्धेश लाड की अगुआई वाली टीम की घोषणा की। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है। 

टीम इस प्रकार है: 

सिद्धेश लाड (कप्तान), श्रेयस अय्यर, जय बिस्टा, आदित्य तारे, एकनाथ केरकर, शिवम दुबे, आकाश पार्कर, कर्ष कोठारी, विक्रांत आती, ध्रुमिल मातकर, रायस्टन डियास, मिनाद मांजरेकर, शुभम रंजने, भूपेन लालवानी और बद्री आलम। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल