1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिल्म ने मेरी जिंदगी के अहम पलों को बयां करने में मदद की: तेंदुलकर

फिल्म ने मेरी जिंदगी के अहम पलों को बयां करने में मदद की: तेंदुलकर

 Written By: IANS
 Published : Apr 13, 2017 10:11 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 10:12 pm IST

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि आगामी फिल्म सचिन-ए बिलियन ड्रीम्स ने उन्हें उनकी जिंदगी के अहम क्षणों को बयां करने में मदद की है। इस फिल्म का ट्रेलर आज खचाखच भरे जुहू आडिटोरियम में लांच किया गया।

Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Sachin Tendulkar

मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि आगामी फिल्म सचिन-ए बिलियन ड्रीम्स ने उन्हें उनकी जिंदगी के अहम क्षणों को बयां करने में मदद की है। इस फिल्म का ट्रेलर आज खचाखच भरे जुहू आडिटोरियम में लांच किया गया। 

तेंदुलकर ने पत्रकारों से कहा, इस फिल्म ने मुझे अपनी जिंदगी के अहम पलों को बयां करने में मदद की। मैं निजी चीजों के बारे में ज्यादा बात नहीं करता लेकिन मुझे महसूस हुआ कि मैंने उन लोगों से जो मेरी जिंदगी और करियर के अहम रहे हैं, विशेषकर मेरे प्रशंसकों से कई चीजों का खुलासा या इनके बारे में बात नहीं की है। 

उन्होंने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि यह फिल्म प्रशंसकों के लिये मनोरंजक साबित होगी जिन्होंने मुझ पर अपना प्यार न्यौछावर किया है और जिन्होंने अपना आशीर्वाद दिया है। 

लांच के मौके पर फिल्म के निर्देशक जेम्स एर्सकिन भी मौजूद थे जो इसके ट्रेलर के लांच में शिरकत के लिये ब्रिटेन से यहां आये हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल