1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जून में आयरलैंड जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम, जानिए दौरे का पूरा शेड्यूल

जून में आयरलैंड जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम, जानिए दौरे का पूरा शेड्यूल

 Reported By: IANS
 Published : Jan 10, 2018 04:49 pm IST,  Updated : Jan 10, 2018 04:49 pm IST

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ एक ही टी-20 मैच खेला है और यह मैच 2009 टी-20 विश्व कप में नॉटिंघम में खेला गया था।

भारतीय क्रिकेट टीम- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस साल जून में आयरलैंड के दौर पर जाएगी और वहां दो टी-20 मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट टीम 10 साल बाद आयरलैंड जाएगी। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान जारी कर दी। 

भारतीय टीम इसके बाद जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। 

भारत ने आखिरी बार 2007 में आयरलैंड का दौरा किया था। वह अब 10 साल के अंतराल के बाद आयरलैंड की जमीन पर कदम रखेगी और 27 और 29 जून को डबलिन में टी-20 मैच खेलेगी। 

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा है, "भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में इंग्लैंड दौरे से पहले दो टी-20 मैच खेलने के लिए आयरलैंड जाएगी। यह दो टी-20 मैच डबलिन में 27 और 29 जून को खेले जाएंगे।"

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ एक ही टी-20 मैच खेला है और यह मैच 2009 टी-20 विश्व कप में नॉटिंघम में खेला गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल