1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये कारनामा करते ही तीसरे नंबर पर काबिज टीम इंडिया वनडे में बन जाएगी नंबर 1

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये कारनामा करते ही तीसरे नंबर पर काबिज टीम इंडिया वनडे में बन जाएगी नंबर 1

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 30, 2018 11:53 am IST,  Updated : Jan 30, 2018 11:56 am IST

टेस्ट क्रिकेट में आईसीसी टीम रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर काबिज भारत के पास वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने का मौका रहेगा।

भारतीय क्रिकेट टीम- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम

दुबई: टेस्ट क्रिकेट में आईसीसी टीम रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर काबिज भारत के पास वनडे टीम रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने का मौका रहेगा लेकिन इसके लिये उसे अभी नंबर एक दक्षिण अफ्रीका को डरबन में एक फरवरी से शुरू होने वाली छह वनडे मैचों की सीरीज में बड़े अंतर से हराना होगा। 

विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम अगर इस सीरीज में 4-2 या इससे बेहतर अंतर से जीत दर्ज करती है तो वह टॉप पर पहुंच जाएगी। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका को टॉप स्थान बरकरार रखने के लिये सीरीज सिर्फ ड्रा करानी होगी। लेकिन अगर दक्षिण अफ्रीका 5-1 या बेहतर अंतर से जीत दर्ज करता है तो भारत तीसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से दशमलव में गणना करने पर पीछे खिसक जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के अभी 121 जबकि भारत के 119 अंक हैं। इंग्लैंड 116 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में 876 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (872) दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (823), रोहित शर्मा (816) और पाकिस्तान के बाबर आजम (813) का नंबर आता है। महेंद्र सिंह धोनी एक पायदान नीचे 13वें स्थान पर खिसक गये हैं। उनसे एक पायदान नीचे शिखर धवन हैं। 

गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह (728 अंक) शीर्ष पर काबिज इमरान ताहिर (743) और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (729) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल 643 अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं। 

आईसीसी वनडे आलराउंडरों की सूची में कोई भी भारतीय शीर्ष दस में शामिल नहीं है। इसमें बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर हैं। उनके बाद पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी का नंबर आता है। 

वनडे टीम रैंकिंग में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया दो पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गया है। इंग्लैंड ने उससे पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल