1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने खुद किया खुलासा ये है उनकी सबसे बड़ी कमजोरी

कोहली ने खुद किया खुलासा ये है उनकी सबसे बड़ी कमजोरी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2017 01:52 pm IST,  Updated : Oct 05, 2017 07:48 pm IST

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए दिया है 'संगीत मेरे लिए बहुत जरूरी है। संगीत मुझे एनर्जी देता है।

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की वनडे मैचों की सिरीज़ में 4-1 से मात देने के बाद अब टीम इंडिया टी-20 सिरीज़ में भी उसी प्रदर्शन को दोहराने को बेताब है। 7 अक्टूबर को महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची में पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया के खिलाड़ी टी-20 सिरीज़ से पहले रेस्ट पर हैं और खाली समय में टीम इंडिया के खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं और हेडफोन लगाया हुआ है। फोटो शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन दिया है 'संगीत मेरे लिए बहुत जरूरी है। संगीत मुझे एनर्जी देता है। मैं संगीत के बिना नहीं रह सकता, यह मेरी कमजोरी है।

इससे पहले विराट ने अपने एक करीबी दोस्त के साथ भी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ विराट ने लिखा था 'तुम अच्छे दोस्त ही नहीं, तुम मेरे जानने वालों में सबसे ज्ञानी भी हो, मैं जानता हूं... और लोग भी तुमसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। God bless you Jewel!

आपको बता दें कि टी 20 सिरीज़ का पहला मैच 7 अक्टूबर को रांची में, दूसरा मैच 10 अक्टूबर को गुवाहाटी में और तीसरा और आखिरी टी-20 मैच 13 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल