1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 4 गेंदों पर चार विकेट लेकर इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने बढ़ाया टी10 लीग का रोमांच

4 गेंदों पर चार विकेट लेकर इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने बढ़ाया टी10 लीग का रोमांच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 22, 2018 07:44 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 11:54 pm IST

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आमेर यामीन आए और उन्होंने पहली चार गेंदों पर चार विकेट लेकर नॉर्थन की हार सुनिश्चित कर दी।

Aamer Yamin- India TV Hindi
आमेर यामीन ने टी10 लीग में 4 गेंदों पर चार विकेट लिए Image Source : GETTY IMAGES

टी10 लीग के पहले मैच में कल अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने 16 गेंदों में 74 रन बनाकर मैच मात्र 17 मिनट में ही खत्म कर दिया था और आज लीग के दूसरे ही दिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आमेर यामीन ने चार गेंदों पर चार विकेट लेकर करिशमा ही कर दिया।

टी10 लीग का तीसरा मैच बंगाल टाइगर्स और नॉर्थन वॉरियर्स के बीच खेला गया था, इस मैच में बंगाल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। बंगाल की ओर से सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 29 गेंदों पर 60 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में रॉय ने 6 चौके और 3 गगन चुंबी छक्के भी लगाए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थन वॉरियर्स की टीम निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 94 रन ही बना सकी। एक समय ऐसा था जब नॉर्थन की टीम का स्कोर 8 ओवर में 81/3 था। नॉर्थन को 12 गेंदों पर 50 रनों की जरूरत थी। तब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आमेर यामीन आए और उन्होंने पहली चार गेंदों पर चार विकेट लेकर नॉर्थन की हार सुनिश्चित कर दी।

आमेर यामीन ने सबसे पहले खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे सिमन्स को 44 के निजी स्कोर पर आउट किया इसके बाद उन्होंने पॉवेल, बोपारा और विजोइन को अपना शिकार बनाया। आमेर यामीन ने अपने ओवर की पहली चार गेंदों पर चार विकेट लेने के बाद अगली दो गेंदें डॉट करवाई। इस तरह उन्होंने इस पारी में 2 ओवर में 4 रन देकर 4 विकेट लिए और एक ओवर मेडन भी डाला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल