1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम को अभी भी मेरी जरूरत है, पाकिस्तान टी20 टीम में वापसी करने के बाद बोले मोहम्मद हफीज

टीम को अभी भी मेरी जरूरत है, पाकिस्तान टी20 टीम में वापसी करने के बाद बोले मोहम्मद हफीज

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2020 05:46 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 05:46 pm IST

हफीज ने कहा ‘‘वापसी करके अच्छा लगा। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है कि टीम को अभी भी मेरी जरूरत है।’’ 

Mohammad Hafeez- India TV Hindi
The team still needs me, Mohammad Hafeez said after returning to Pakistan T20 team  Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने मंगलवार को कहा कि पीसीबी को सीनियर खिलाड़ियों से प्रभावी तरीके से संवाद करना चाहिये कि वे टीम की भावी रणनीति का हिस्सा हैं या नहीं। राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले हफीज ने कहा कि पीसीबी को सीनियर खिलाड़ियों के साथ संवादहीनता की कमी पूरी करनी चाहिये।

उन्होंने कहा,‘‘पाकिस्तान के लिये इतने साल तक खेल चुके सीनियर खिलाड़ियों को बताया जाना चाहिये कि वे टीम प्रबंधन की रणनीति का हिस्सा हैं या नहीं ताकि वे भविष्य को लेकर बेहतर फैसला ले सकें।’’

विश्व कप के बाद से टीम से बाहर हफीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में नाबाद 67 रन बनाये। उन्होंने कहा,‘‘वापसी करके अच्छा लगा। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है कि टीम को अभी भी मेरी जरूरत है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल