1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान पृथ्वी शॉ ने दिया बड़ा बयान

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान पृथ्वी शॉ ने दिया बड़ा बयान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 02, 2018 03:28 pm IST,  Updated : Feb 02, 2018 03:28 pm IST

कोच राहुल द्रविड़ की भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल फाइनल में इतिहास रचने की दहलीज पर होगी। भारत और आस्ट्रेलिया ने तीन तीन खिताब जीते हैं और भारत के पास चौथा खिताब जीतने का मौका है।

पृथ्वी शॉ- India TV Hindi
पृथ्वी शॉ

माउंट माउंगानुइ: भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ का मानना है कि उनके तेज गेंदबाजों का शानदार फॉर्मऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल होने वाले फाइनल में जीत की कुंजी बनेगा। 

कोच राहुल द्रविड़ की भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल फाइनल में इतिहास रचने की दहलीज पर होगी। भारत और आस्ट्रेलिया ने तीन तीन खिताब जीते हैं और भारत के पास चौथा खिताब जीतने का मौका है। 

शॉ ने कहा,‘‘टीम को जरूरत पड़ने पर उन्होंने कामयाबी दिलाई । उनकी फिटनेस गजब की है और हर बार मौके पर उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया है।’’ भारतीय बल्लेबाजों की टूर्नामेंट में अभी तक परीक्षा नहीं हुई है लेकिन शॉ इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है।

उन्होंने कहा,‘‘मुझे यकीन है कि एक साझेदारी बनने पर हम 250 या 300 का स्कोर बना सकते हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हमने शुरूआती साझेदारी के बाद कुछ विकेट गंवा दिये लेकिन फिर मध्यक्रम ने पारी को संभाला।’’ 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जासन संघा ने कहा कि उनकी टीम शुरूआती दबाव बनाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा,‘‘मैं 100 रन से मिली हार से निराश नहीं हूं। फाइनल अलग मुकाबला है और पिच अलग है। उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन हम शुरूआती विकेट ले सके तो दबाव बना पायेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल