1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v PAK : खराब रोशनी के नियम को लेकर एंडरसन और वॉन ने कही ये बड़ी बात

ENG v PAK : खराब रोशनी के नियम को लेकर एंडरसन और वॉन ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2020 02:03 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 02:03 pm IST

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण कई बार विलंब के बाद खेल समय से पहले खत्म होने के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने खराब रोशनी से जुड़े फैसलों में रियायत की अपील की।

ENG v PAK : खराब रोशनी के...- India TV Hindi
ENG v PAK : खराब रोशनी के नियम को लेकर एंडरसन और वॉन ने कही ये बड़ी बात Image Source : AP

साउथैम्पटन। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण कई बार विलंब के बाद खेल समय से पहले खत्म होने के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने खराब रोशनी से जुड़े फैसलों में रियायत की अपील की। दूसरे दिन सिर्फ 40.2 ओवर का खेल हो सका। उस समय पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 223 रन बनाये थे।

एंडरसन ने ‘द गार्डियन’ से कहा ,‘‘ यह दुखद है लेकिन लग नहीं रहा था कि बल्लेबाजों को इतनी परेशानी हो रही है । पता नहीं चाय के समय क्या रीडिंग थी।’’ वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड ने बीबीसी से कहा ,‘‘ अधिकारी सही थे जो खेल रोक दिया । काफी अंधेरा हो गया था और ऐसे में खेलना मुश्किल था।’’ 

वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कहा ,‘‘ मैं खेलने के लिये तैयार था लेकिन फैसला अंपायरों का था । उनकी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करने की भी थी कि कोई चोटिल नहीं हो जाये।’’

पूर्व क्रिकेटर लंबे समय से खराब रोशनी को लेकर आईसीसी के नियमों की आलोचना करते आये हैं ।इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न ने तो गुलाबी गेंद के इस्तेमाल का सुझाव दिया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल