1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया को मात देना सच में मुश्किल: फाफ डु प्लेसिस

विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया को मात देना सच में मुश्किल: फाफ डु प्लेसिस

 Reported By: IANS
 Published : Oct 22, 2019 02:22 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 02:22 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने माना कि भारत ने उन्हें तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में चारों खाने चित्त कर दिया।

ind vs sa- India TV Hindi
विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया को मात देना सच में मुश्किल: फाफ डु प्लेसिस Image Source : AP IMAGES

रांची| दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने माना कि भारत ने उन्हें तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में चारों खाने चित्त कर दिया। भारतीय ने मंगलवार को अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते यहां दक्षिण अफ्रीका को सीरीज आखिरी मैच में पारी और 202 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने इस दमदार जीत के साथ ही टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

मैच के बाद डु प्लेसिस ने कहा, "यह सीरीज हमारे लिए बहुत कठिन रही, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जब हम अगली बार भारत का दौरा करें तब हम बेहरत तैयारी के साथ आए। भारत का दौरा सबसे मुश्किल होता है और आंकड़ें इस बात का प्रमाण हैं।"

डु प्लेसिस ने कहा, "विराट के नेतृत्व में इस टीम को मात देना सच में बहुत मुश्किल है। चाहे वो बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फील्डिंग। हमें इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।" मेहमान टीम के कप्तान ने भारत के तेज गेंदबाजों की भी तारीफ की।

डु प्लेसिस ने कहा, "भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। हमारे तेज गेंदबाजा 30-40 मिनट के लिए अच्छे थे, लेकिन उनके दिन भर अच्छी गेंदबाजी करने में सक्षम थे।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि गेंदबाज का कौशल सीरीज में महत्वपूर्ण साबित हुआ है। यदि आप उन गेंदबाजों को देखें जो इस सीरीज में सफल हुए हैं, वे सभी गेंद को स्किड कराने में सफल रहे हैं जो कि महत्वपूर्ण है लेकिन वे ज्यादातर सही इलाके में गेंदबाजी करने में भी कामयाब रहे हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल