1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दोरे से पहले धोनी इस तरह से कर रहे हैं 'टाइम पास', शेयर किया विडियो

इंग्लैंड दोरे से पहले धोनी इस तरह से कर रहे हैं 'टाइम पास', शेयर किया विडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 07, 2018 02:57 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 02:57 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 3 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं.

Dhoni- India TV Hindi
Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 3 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने कुत्तों के साथ नज़र आ रहे हैं. 

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं और ये वीडियो तभी का है. धोनी ने हाथ में कैमरा पकड़ा हुआ है और वह अपने डॉग्स का विडियो बना रहे हैं. धोनी ने अपनी पेट सैम का नाम लेकर लिखा है कि वह मेरी फेवरिट है जिसे वह जानती भी है इसलिए दूसरों को परेशान करने की छूट का फायदा उठा रही है. 

धोनी के इस विडियो को ख़ूब लोग पसंद कर रहे हैं। इस विडियो को अब तक 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इंस्टाग्राम पर करीब 7 लाख लोगों ने इस विडियो को अभी तक लाइक किया है. 

भारतीय टीम को अगने महीने 3 जुलाई से इंग्लैंड में उसी की मेजबानी में क्रिकेट सिरीज़ खेलनी है. धोनी टेस्ट सिरीज का हिस्सा नहीं हैं लेकिन टी-20 और वनडे में टीम इंडिया की नुमांदगी करेंगे. भारतीय टीम इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 3 टी-20 और इतने ही वनडे मैच खेलने के बाद 5 टेस्ट मैच खेलेगी. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल