1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे के लिए नजरअंदाज किए जाने से नाराज है ये पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

इंग्लैंड दौरे के लिए नजरअंदाज किए जाने से नाराज है ये पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2021 01:39 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 01:39 pm IST

बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने लाहौर में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सीनियर खिलाड़ियों के लिए पाकिस्तान के चयनकर्ताओं की किस तरह की योजना है। 

This Pakistani fast bowler is annoyed at being ignored for the tour of England- India TV Hindi
This Pakistani fast bowler is annoyed at being ignored for the tour of England Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज वहाब रियाज इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी श्रृंखलाओं के लिए राष्ट्रीय टीम से बाहर होने पर निराश है, लेकिन इससे 17 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में शुरू होने वाले आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टी20 विश्व कप में खेलने का उनका सपना नहीं टूटा है। बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने लाहौर में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सीनियर खिलाड़ियों के लिए पाकिस्तान के चयनकर्ताओं की किस तरह की योजना है। 

वहाब ने कहा, ‘‘जाहिर है, मैं अपने हालिया प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरों के लिए टीम से बाहर होने से निराश हूं। चयन का मानदंड चयन समिति के लिए एक सवाल है, लेकिन मुझे लगता है कि जो भी अच्छा प्रदर्शन करता है उसे चुना जाना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास अपने कारण हो सकते हैं लेकिन एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर मैं टीम में जगह बनाने से चूकने से निराश हूं।’’ 

इस 36 साल के गेंदबाज ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 91 एकदिवसीय और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 237 विकेट लिये हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस साल टी20 विश्व कप में खेलने की उम्मीद नहीं छोड़ी है और मुझे लगता है कि सीनियर खिलाड़ी जब तक फिट हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके चयन पर विचार किया जाना चाहिए।’’ 

उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों के लिए चयनकर्ताओं की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि लोगों को सीनियर खिलाड़ियों से क्या दिक्कत है। शायद युवा वही सुनते हैं जो उन्हें बताया जाता है, जबकि सीनियर्स हमेशा मामलों में अपनी बात रखते हैं और आपको उन्हें समझाना होता है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल