1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बोर्ड इलेवन Vs दक्षिण अफ्रीका-ए का मैच अब 30 जुलाई से

बोर्ड इलेवन Vs दक्षिण अफ्रीका-ए का मैच अब 30 जुलाई से

 Reported By: IANS
 Published : Jul 27, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 06:07 pm IST

 इंडिया-ए को दक्षिण अफ्रीका-ए के साथ दो मैच खेलने हैं जबकि बोर्ड अध्यक्ष एकादश को दक्षिण अफ्रीका-ए के साथ एक मैच खेलना है। 

 बोर्ड...- India TV Hindi
 बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण अफ्रीका-ए

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच होने वाले तीन दिवसीय मैच की तारीख में बदलाव किया है। इंडिया-ए को दक्षिण अफ्रीका-ए के साथ दो मैच खेलने हैं जबकि बोर्ड अध्यक्ष एकादश को दक्षिण अफ्रीका-ए के साथ एक मैच खेलना है। बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच मैच पहले 29 जुलाई से शुरू होना था जो अब 30 जुलाई से शुरू होगा। 

बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा, "बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच मैच पहले 29 जुलाई को खेला जाना था कि लेकिन अब यह मैच 30 जुलाई से बेंगलुरू में एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच एक अगस्त तक चलेगा।

इंडिया-ए चार से सात अगस्त के बीच इसी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलेगी। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा चार दिवसीय मैच 10 से 13 अगस्त के बीच अलुर-1 में 10 से 13 अगस्त तक खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल