1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सर्जरी के बाद तेजी से ठीक हो रहे हैं टिम पेन, मैदान पर कर रहे हैं वापसी की तैयारी

सर्जरी के बाद तेजी से ठीक हो रहे हैं टिम पेन, मैदान पर कर रहे हैं वापसी की तैयारी

 Edited By: IANS
 Published : Sep 17, 2021 11:39 am IST,  Updated : Sep 17, 2021 11:39 am IST

पेन ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों तक उनकी गतिशीलता चलने और कुछ फिजियोथेरेपी करने तक सीमित रहेगी।  

Tim Paine, cricket, Sports, Australia  - India TV Hindi
Tim Paine Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कहा है कि वह गर्दन की सर्जरी के बाद स्वस्थ हो रहे हैं और फिजियो के साथ छह सप्ताह के सत्र के बाद वह क्रिकेट रिहेब शुरू करेंगे और आठ दिसंबर को एशेज शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे। 

पेन ने रेडियो स्टेशन एसईएन से कहा, "मैं अगले छह सप्ताह तक फिजियो के साथ रहूंगा और फिर अपना क्रिकेट रिहेब शुरू करूंगा। मुझे उम्मीद है कि मैं तासमानिया के लिए शेफील्ड शील्ड मुकाबला खेल सकूंगा और फिर एशेज का हिस्सा बनूंगा।"

यह भी पढ़ें- धोनी के बाद कौन होगा सीएसके का अगला कप्तान ? जडेजा के जवाब से मचा अब बवाल !

सर्जरी का विवरण देते हुए, ''36 वर्षीय पेन ने कहा कि उन्होंने होबार्ट में प्रक्रिया की, जहां खराब डिस्क को हटा दिया गया और नई डिस्क को लगाया गया।''

उन्होंने कहा, "मैंने सी6 और सी 7 पर डिस्क प्रतिस्थापन को समाप्त कर दिया, जो गर्दन में ऊपर था। उन्होंने खराब डिस्क को हटाया और नई डिस्क को लगाया। मैं ईमानदारी से कहूं तो यह काफी धीमी प्रक्रिया थी।"

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : सीजन-14 के दूसरे चरण में हिस्सा लेने के लिए यूएई पहुंचे मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड

पेन ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों तक उनकी गतिशीलता चलने और कुछ फिजियोथेरेपी करने तक सीमित रहेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल