1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS : स्मिथ ने गाबा टेस्ट के आखिरी दिन अनुशासित गेंदबाजी करने की सलाह दी

IND v AUS : स्मिथ ने गाबा टेस्ट के आखिरी दिन अनुशासित गेंदबाजी करने की सलाह दी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2021 04:09 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 04:09 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि गाबा की जीवंत पिच पर उनकी टीम को भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन कल संयम बनाये रखने की जरूरत है। 

IND v AUS : स्मिथ ने गाबा...- India TV Hindi
IND v AUS : स्मिथ ने गाबा टेस्ट के आखिरी दिन अनुशासित गेंदबाजी करने की सलाह दी Image Source : GETTY

ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि गाबा की जीवंत पिच पर उनकी टीम को भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन कल संयम बनाये रखने की जरूरत है। जीत के लिये 328 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिये थे।

स्मिथ ने सोनी नेटवर्क द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में हैं । विकेट जीवंत है और इससे गेंदबाजों को मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा,‘‘कल हमें अनुशासित गेंदबाजी करनी होगी और पांचवें दिन की विकेट से हमें मदद मिलेगी।’’

बल्लेबाजी में हुए 'फ्लॉप' तो फील्डिंग में रोहित शर्मा ने कर दिया कमाल, ब्रिसबेन में बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

बारिश के कारण मैच में खलल की आशंका के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘कौन जानता है। यह कठिन सवाल है।’’ उन्होंने कहा,‘‘भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सिडनी में विकेट अलग थी। यहां पर हमें बहुत प्रयास करने की जरूरत नहीं है, बस संयम रखना होगा और अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।’’

स्मिथ ने कहा, ‘‘इस तरह की पिचों पर अतिरिक्त प्रयास करने का कोई फायदा नहीं होता। बस गेंदबाजी में अनुशासन बनाये रखना जरूरी है। आखिरी दिन काफी रोमांचक होगा।’’

मोहम्मद सिराज ने 44 साल बाद गाबा के मैदान पर दोहराया इतिहास, बनाया यह खास रिकॉर्ड

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल