1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप में हर समय ऑन रहेगा स्टंप माइक! आईसीसी ने दिए हिंट

वर्ल्ड कप में हर समय ऑन रहेगा स्टंप माइक! आईसीसी ने दिए हिंट

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2019 11:20 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 11:20 pm IST

हाल में दो घटनाओं में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनोन गैब्रियल मैदान पर अपनी टिप्पणियों के कारण विवादों में फंस गये थे।

वर्ल्ड कप में हर समय ऑन रहेगा स्टंप माइक! आईसीसी ने दिए हिंट- India TV Hindi
वर्ल्ड कप में हर समय ऑन रहेगा स्टंप माइक! आईसीसी ने दिए हिंट Image Source : TWITTER: @CRICKETWORLDCUP

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 के टूर्नामेंट निदेशक स्टीव एलवर्थी ने कहा कि वह चाहते हैं कि इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में स्टंप माइक का हर समय उपयोग होता रहे। 

हाल में दो घटनाओं में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनोन गैब्रियल मैदान पर अपनी टिप्पणियों के कारण विवादों में फंस गये थे। उनकी टिप्पणियां स्टंप माइक के जरिये प्रसारित हो गयी थी। इन दोनों पर चार चार मैच का प्रतिबंध लगाया गया था। 

एल्सवर्थी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने कहा, ‘‘एक प्रशंसक के दृष्टिकोण से इन चीजों पर चर्चा होनी चाहिए और इन पर गौर किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोग अपने नायकों के अधिक करीब पहुंचना चाहते हैं। वे जानना चाहते थे कि तनाव के क्षणों में मैदान पर क्या चल रहा होता है। लेकिन इससे कुछ संवेदनशीलता भी जुड़ी है। यह अच्छा संतुलन है लेकिन मैं वास्तव में इसका अधिक उपयोग देखना चाहता हूं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल