1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. घर लौटकर आइसोलेशन में संगीत और भोजन का आनंद ले रहे हैं ट्रेंट बोल्ट

घर लौटकर आइसोलेशन में संगीत और भोजन का आनंद ले रहे हैं ट्रेंट बोल्ट

 Edited By: IANS
 Published : Nov 13, 2020 05:40 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 05:40 pm IST

बोल्ट को अपनी टीम के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है और इसीलिए उन्हें दो सप्ताह के क्वारंटीन पर रहना पड़ रहा है।

Trent Bolt, IPL, IPL 2020, Sports, cricket- India TV Hindi
Trent Bolt Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल-13 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती झटके देकर मुम्बई इंडियंस की दावेदारी मजबूत करने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अब अपने देश न्यूजीलैंड लौट चुके हैं। स्वदेश लौटकर वह मैनेज्ड आइसोलेशन क्वारंटीन में हैं। अभी वह क्राइस्टचर्च मे हैं और क्वारंटीन के दौरान गिटार और तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ ले रहे हैं।

बोल्ट को अपनी टीम के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है और इसीलिए उन्हें दो सप्ताह के क्वारंटीन पर रहना पड़ रहा है।

बोल्ट गुरुवार को अपने साथी केन विलियम्सन, लोकी फग्र्यूसन, मिशेल सैंटनर, जिमी नीशम और टिम शीफर्ट के साथ यहां पहुंचे।

शुक्रवार को बोल्ट ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुझे आइसोलेशन का टेस्ट यूएई में मिल गया था लेकिन वहां अच्छी बात यह थी कि हम बबल में तीन दिनों के बाद ही अभ्यास करने लगे थे। 

उन्होंने कहा, '' यहां का माहौल कुछ अलग है और इसीलिए मैं अपनी पसंद की चीजें आजमा रहा हूं। आज कल मेरा समय गिटार बजाने और अलग-अलग तरह के व्यंजन आजमाने में बीतता है।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल