1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद कैफ़ को सोशल मीडिया पर किया ट्रॉल, कहा ''शतरंज है इस्लाम में हराम''

मोहम्मद कैफ़ को सोशल मीडिया पर किया ट्रॉल, कहा ''शतरंज है इस्लाम में हराम''

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 28, 2017 08:10 pm IST,  Updated : Jul 28, 2017 08:10 pm IST

मोहम्मद कैफ़ को अपने बेटे के साथ शतरंज खेलना भारी पड़ रहा है। कैफ़ ने अपने बेटे के साथ शतरंज खेलते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और तब से उन पर हमले होने लगे।

Mohammad Kaif- India TV Hindi
Mohammad Kaif

मोहम्मद कैफ़ को अपने बेटे के साथ शतरंज खेलना भारी पड़ रहा है। कैफ़ ने अपने बेटे के साथ शतरंज खेलते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और तब से उन पर हमले होने लगे। 

कैफ़ ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह अपने बेटे के साक शतरंज खेलते दिख रहे हैं। इसका कैप्शन उन्होंने दिया है- "शतरंज के खिलाड़ी।"

ये तस्वीर पोस्ट करने के बाद कुछ लोग अभद्र भाषा में कमेंट करने लगे। कुछ ने कहा कि शतरंज खेलना इस्लाम में हराम है। 

सोशल मीडिया में मोहम्मद कैफ़ पर पहली बार हमला नहीं हुआ है। इसके पहले उन्होंने ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो सूर्य नमस्कार करते नज़र आ रहे थे। तब भी उन पर हमले हुए थे।

कुछ दिन पहले इरफ़ान पटान को भी निशाना बनाया गया था जब उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो साझा की थी। शमी ने भी ऐसे ही एक तस्वीर पोस्ट की थी जिस पर दकिनूसी लोगों ने ऐतराज़ किया था। उन्हें शमी की पत्नी के पहनावे पर आपत्ति थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल