1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला एशिया कप टी20: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सोशल मीडिया पर छाई भारतीय टीम

महिला एशिया कप टी20: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सोशल मीडिया पर छाई भारतीय टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 09, 2018 02:51 pm IST,  Updated : Jun 09, 2018 02:53 pm IST

महिला एशिया कप टी20 मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

भारतीय महिला टीम- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम

महिला एशिया कप टी20 में खेले गए भारत और पाकिस्तान के मैच में टीम इंडिया ने आसान जीत दर्ज की और पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी मात दी। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप के फाइनल में भी जगह बना ली है। टीम इंडिया की जीत के बाद हर कोई भारतीय टीम की तारीफों के पुल बांध रहा है। सोशल मीडिया टीम इंडिया की तारीफों से भरा पड़ा है। कोई भी अपनी चहेती टीम को बधाई देने का मौका गंवाना नहीं चाह रहा है। 

आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंदी टीम को 20 ओवरों में महज 72 रन ही बनाने दिए। इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए 3 विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के बाद महिला एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया की जगह पक्की हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर महज 72 रन ही बनाए। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा सना मीर (20) ने बनाए। वहीं, नाहिदा खान ने (18) रनों की पारी खेली।

 

भारत की तरफ से एकता बिष्ट ने 4 ओवरों में 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं, शिखा पांडे, अनुजा पाटिल, पूनम यादव, दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट हासिल हुए। जवाब में 73 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम का पहला विकेट शून्य और दूसरा 5 रन पर गिर गया। लेकिन फिर स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को जीत दिला दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल