1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: इंडिया U-19 टीम ने अपने कोच राहुल द्रविड सर का बर्थ डे यूं मनाया

Video: इंडिया U-19 टीम ने अपने कोच राहुल द्रविड सर का बर्थ डे यूं मनाया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 11, 2018 05:16 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 05:16 pm IST

इंडिया के महान बल्लेबाज़ और टीम इंडिया अंडर-19 के कोच राहुल द्रविड का आज 45 साल के हो गए. न्यूज़ीलैंड में U-19 विश्व कप की वहां तैयारी कर रही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ख़ास अंदाज़ में मनाया.

Rahul Dravid- India TV Hindi
Rahul Dravid

इंडिया के महान बल्लेबाज़ और टीम इंडिया अंडर-19 के कोच राहुल द्रविड का आज 45 साल के हो गए. इस समय वह न्यूज़ीलैंड में जूनियर टीम इंडिया के साथ हैं जो U-19 विश्व कप की वहां तैयारी कर रही है.

राहुल का जन्मदिन टीम के खिलाड़ियों ने ख़ास अंदाज़ में मनाया. उन्होंने न सिर्फ़ केक काटा बल्कि सर राहुल के मुंह पर केक मल दिया. इस कारगुज़ारी के पीछे हाथ था टीम के कप्तान पृथ्वी शाह का.

इसका वीडिया BCCI ने शेयर किया है. राहुल द्रविड को भारतीय क्रिकेट इतिहास का बेहकरीन बल्लेबाज़ माना जाता है. वह अपने शांत स्वभाव और सॉलिड डिफ़ेंस के लिए मशहूर थे और इसीलिए उन्हें वॉल कहा जाता था. वह कभी भी विवादों में नहीं पड़े। एक समय राहुल, सचिन और सौरव गांगुली की तिकड़ी सबसे अच्छा मिडिल ऑर्डर माना जाता था.

द्रविड ने 164 टेस्ट, 344 वनडे और एक T20 मैच खेला है. उन्होंने 48 शतक लगाए हैं.  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल