1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उमर अकमल को बैन से मिली राहत, इसके बावजूद नहीं हैं वह खुश

उमर अकमल को बैन से मिली राहत, इसके बावजूद नहीं हैं वह खुश

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 29, 2020 01:43 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 01:43 pm IST

स्वतंत्र अधिनिर्णायक फकीर मोहम्मद खोखर ने 30 साल के खिलाड़ी के प्रतिबंध को कम किया। यह बल्लेबाज हालांकि इससे खुश नहीं है और वह दोबारा अपील करना चाहते हैं। 

Pakistan Cricket Board, Umar Akmal, PCB ban, - India TV Hindi
Umar Akmal Image Source : PTI

पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल का तीन साल का प्रतिबंध बुधवार को घटाकर 18 महीने का कर दिया गया जो साल के शुरू में भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने के लिये लगाया गया था। अकमल का प्रतिबंध अब फरवरी 2020 से अगस्त 2021 तक प्रभावी होगा। 

स्वतंत्र अधिनिर्णायक फकीर मोहम्मद खोखर ने 30 साल के खिलाड़ी के प्रतिबंध को कम किया। यह बल्लेबाज हालांकि इससे खुश नहीं है और वह दोबारा अपील करना चाहते हैं। 

उन्होंने इस फैसले के बाद यहां स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘मुझसे पहले भी काफी क्रिकेटर थे जिन्होंने भ्रष्टाचार किया था लेकिन किसी को भी मेरे जैसी सख्त सजा नहीं दी गयी थी। मैं एक बार फिर अपील करूंगा कि मेरी सजा और कम कर दी जाये। ’’ 

अकमल पर अप्रैल में तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था क्योंकि वह पाकिस्तान सुपर लीग से पहले भ्रष्टाचार की पेशकश की रिपोर्ट करने में असफल रहे थे। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी लेकिन उन्होंने अपने पक्ष को सही ठहराने की भी कोशिश की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल