1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान में क्लब टूर्नामेंट के दौरान मैदान में दिल का दौरा पड़ने से अंपायर की मौत

पाकिस्तान में क्लब टूर्नामेंट के दौरान मैदान में दिल का दौरा पड़ने से अंपायर की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 07, 2019 11:52 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 11:52 pm IST

लायर्स टूर्नामेंट के दौरान टीएमसी मैदान पर नसीम शेख को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।   

Umpire dies of a heart attack in the ground during a club tournament in Pakistan- India TV Hindi
Umpire dies of a heart attack in the ground during a club tournament in Pakistan Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट जगत के एक लोकप्रिय स्थानीय अंपायर का सोमवार को क्लब स्तर के टूर्नामेंट के मैच के दौरान मैदान पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

लायर्स टूर्नामेंट के दौरान टीएमसी मैदान पर नसीम शेख को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

मैच के आयोजक ने बताया, ‘‘मैच के अंपायरिंग के दौरान वह गिर पड़े। एंबुलेंस में उन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उनका निधन हो गया।’’ शेख (56 वर्ष) पेशे से कसाई थे लेकिन खेल के प्रति प्यार के कारण वह स्तरीय अंपायर बने। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल