1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंडर-19 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में भारत, पापुआ न्यू गिनीया को 10 विकेट से हराया

अंडर-19 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में भारत, पापुआ न्यू गिनीया को 10 विकेट से हराया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 16, 2018 12:09 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 12:09 pm IST

भारत ने पापुआ न्यू गिनीया को 10 विकेट से हराकर आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। कप्तान पृथ्वी शॉ ने आक्रामक अर्धशतक जमाया जबकि स्पिनर अनुकूल राय ने पहली बार पांच विकेट लिये।

पृथ्वी शॉ और राहुल...- India TV Hindi
पृथ्वी शॉ और राहुल द्रविड़

माउंट माउंगानुइ: भारत ने पापुआ न्यू गिनीया को 10 विकेट से हराकर आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। कप्तान पृथ्वी शॉ ने आक्रामक अर्धशतक जमाया जबकि स्पिनर अनुकूल राय ने पहली बार पांच विकेट लिये। 

राय ने 6.5 ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट चटकाये। इससे पहले कप्तान शॉ ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। ओविया सैम (15) और सिमोन अताइ (13) को छोड़कर पापुआ न्यू गिनीया का कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। पूरी टीम 21.5 ओवर में 64 रन पर आउट हो गई जो इस टूर्नामेंट का अभी तक न्यूनतम स्कोर है।

 
इसके बाद भारत ने आठ ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाये लक्ष्य हासिल कर लिया। शॉ ने 39 गेंद में 12 चौकों की मदद से 57 रन बनाये। यह टूर्नामेंट में उनका दूसरा अर्धशतक है। वहीं राय ने जूनियर वनडे क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लिये। 

भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी ने दो विकेट लिये जबकि कमलेश नागरकोटी और अर्शदीप सिंह को एक एक विकेट मिला। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल