1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अनाधिकारिक वनडे : द. अफ्रीका-ए ने इंडिया-ए को 4 रन से हराया

अनाधिकारिक वनडे : द. अफ्रीका-ए ने इंडिया-ए को 4 रन से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 05, 2019 05:01 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 05:01 pm IST

इंडिया-ए पहले ही सीरीज जीत चुकी है। इस सीरीज में तीन मैचों के बाद दक्षिण अफ्रीका-ए की यह पहली जीत है। इंडिया-ए अभी भी 3-1 से आगे है।  

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन Image Source : GETTY IMAGES

तिरुवनंतपुरम। दक्षिण अफ्रीका-ए ने यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे अनाधिकारिक वनडे मैच गुरुवार को इंडिया-ए को डकवर्थ लुइस नियम के तहत चार रन से हरा दिया। बारिश के कारण बुधवार को मैच पूरा नहीं हो सका था। बुधवार को दक्षिण अफ्रीका-ए ने 25 ओवर प्रति पारी तक सीमित किए गए मैच में एक विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे और इंडिया-ए को डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से 25 ओवरों में 193 रनों का लक्ष्य दिया गया था।

मेजबान इंडिया-ए इस लक्ष्य के जवाब में 25 ओवरों में नौ विकेट पर 188 रन ही बना सकी। इंडिया-ए पहले ही सीरीज जीत चुकी है। इस सीरीज में तीन मैचों के बाद दक्षिण अफ्रीका-ए की यह पहली जीत है। इंडिया-ए अभी भी 3-1 से आगे है।

इंडिया-ए के लिए शिखर धवन ने 52, शिवम दुबे ने 31, कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रशांत चोपड़ा ने 26-26 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका-ए की ओर से एनरिक नोर्जे, मार्को जेंसन और लुथो सिंपला ने तीन-तीन विकेट लिए।

पहले दिन जब खेल रोका गया था तब इंडिया-ए का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए थे। इंडिया-ए ने पहले दिन शुभमन गिल (12) का विकेट खो दिया था। धवन 34 रन और चोपड़ा छह रन बनाकर खेल रहे थे।

दूसरे दिन धवन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके पचास रन पूरा करने से पहले ही हालांकि चोपड़ा 26 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए थे। धवन भी 110 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए। उन्होंने अपनी पारी में 43 गेंदों का सामना कर आठ चौके मारे।

इन दोनों के अलावा अय्यर और शिवम भी कुछ देर विकेट पर पैर जमा सके लेकिन इन दोनों के जाने के बाद इंडिया-ए का कोई और बल्लेबाज टीम को जीत नहीं दिल सका। संजू सैमसन (1), नीतिश राणा (1), वॉशिंगटन सुंदर (7), तुषार देशपांडे (0), जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट लिए। राहुल चहर 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

पहले दिन अपनी पारी खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका के लिए रीजा हैंड्रिक्स ने नाबाद 60 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 70 गेंदों का सामना किया और छह चौके तथा एक छक्का मारा। उनके साथ हेनरिक क्लासेन 21 रन बनाकर नाबाद थे। कप्तान टेम्बा बावुमा 28 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। मैथ्यू ब्रीटज्के ने 25 रनों का योगदान दिया।

इंडिया-ए के लिए एक मात्र विकेट राहुल ने लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।