नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा और बॉस्केटबाल प्लेयर प्रतिमा सिंह की सगाई को बमुश्किल हफ्ता हुआ है लेकिन तस्वीरें आज बी चारों तरफ देखी जा सकती हैं। लेकिन हम आपको ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो शायद आपने न देखी हों।
ईशांत ने रविवार को दिल्ली में एक समारोह में सगाई की थी जिसमें उनके परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ गिने-चुने दोस्त मौजूद थे। युवराज सिंह के बाद ईशांत टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ी हैं जिनकी इस साल सगाई हुई है। ईशांत संभवत: दिनेश कार्तिक के बाद दूसरे क्रिकेटर हैं जिनकी हमसफर भी खिलाड़ी होंगी। कार्तिक ने स्क्वाश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी की है।
दिल्ली के ईशांत फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन 9 जुलाई से 22 अगस्त तक वेस्ट इंडीज़ दौरे पर वे टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे।







