1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: उत्तराखंड ने सिक्किम को पारी और 178 रन से बड़ी जीत दर्ज की

रणजी ट्रॉफी: उत्तराखंड ने सिक्किम को पारी और 178 रन से बड़ी जीत दर्ज की

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2018 02:17 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 02:17 pm IST

उत्तराखंड की यह तीन मैचों में तीसरी जीत है। इस जीत से उसे बोनस सहित सात अंक मिले और उसके अब 20 अंक हो गये हैं।

उत्तराखंड रणजी...- India TV Hindi
उत्तराखंड रणजी क्रिकेट टीम

भुवनेश्वर: तेज गेंदबाज दीपक धपोला की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड ने शुक्रवार को सिक्किम को पारी और 178 रन से करारी शिकस्त देकर रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 582 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में सिक्किम की टीम 264 रन पर सिमट गयी और उसे फॉलोआन करना पड़ा। सिक्किम ने आज सुबह अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 27 रन से आगे बढ़ायी लेकिन उसकी टीम लंच के तुरंत बाद 140 रन पर ढेर हो गयी। 

सिक्किम की तरफ से पहली पारी में शतक जड़ने वाले अनुभवी मिलिंद कुमार (61) ही गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाये। उत्तराखंड की तरफ से धोपोला ने 44 रन देकर चार जबकि एम रंगराजन और वैभव पंवार ने दो-दो विकेट लिये। 

उत्तराखंड की यह तीन मैचों में तीसरी जीत है। इस जीत से उसे बोनस सहित सात अंक मिले और उसके अब 20 अंक हो गये हैं। पहले दो मैचों में जीत दर्ज करने वाले सिक्किम को पहली बार हार का सामना करना पड़ा। उसके 13 अंक हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल