1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने जीती टेस्ट सीरीज

ऑस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने जीती टेस्ट सीरीज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2018 05:16 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 05:16 pm IST

वेर्नोन फिलैंडर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चौथे क्रिकेट टेस्ट के आखिरी दिन आज दक्षिण अफ्रीका को आस्ट्रेलिया पर रिकार्ड जीत दिलाई। फिलैंडर नेकरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर छह विकेट लिये।

साउथ अफ्रीका- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका

जोहानिसबर्ग: वेर्नोन फिलैंडर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चौथे क्रिकेट टेस्ट के आखिरी दिन आज दक्षिण अफ्रीका को आस्ट्रेलिया पर रिकार्ड जीत दिलाई। फिलैंडर नेकरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर छह विकेट लिये। ऑस्ट्रेलियाई टीम118 रन पर आउट हो गई जिससे दक्षिण अफ्रीका ने रनों के अंतर से सबसे बड़ी493 रन से जीत दर्ज की। 

दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। उसने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार घरेलू श्रृंखला में 1969-70 में हराया था। इसके साथ ही क्रिकेट और मैदान से बाहर के विवादों से भरी श्रृंखला का भी अंत हो गया। तीसरे टेस्ट में गेंद से छेड़खानी विवाद के कारण पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्रोफ्ट को स्वदेश लौटना पड़ा। 

फिलैंडर ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिये। पहली गेंद पर शान मार्श ने गली में तेम्बा बावुमा को कैच थमाया। चार गेंद बाद मिशेल मार्श विकेट के पीछे कैच थमा बैठे। यह 54वें टेस्ट में फिलैंडर का 200 वां विकेट था। 

पीटर हैंडस्कांब 24 के स्कोर पर बोल्ड हो गए। टिम पेन सात और पैट कमिंस एक रन बनाकर आउट हुए। फिलैंडर ने 5.2 ओवर में तीन रन देकर छह विकेट लिये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल