1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video : घर के गार्डन को आशीष नेहरा ने बना डाला फुटबॉल का मैदान, दागे शानदार गोल

Video : घर के गार्डन को आशीष नेहरा ने बना डाला फुटबॉल का मैदान, दागे शानदार गोल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 02, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 05:03 pm IST

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा को घर में फुटबॉल खेलते देखा गया है। जिसका वीडियो उन्होंने जैसे ही सोशल मीडिया में नेहरा ने दाल वो तेजी से वायरल होने लगा।

Ashish Nehra- India TV Hindi
Ashish Nehra

कोरोना महामारी पूरी दुनिया सहित भारत देश में भी विकराल रूप लेती जा रही है। जिसके चलते सभी खेल गतिविधियाँ समाप्त कर दी गई हैं। इस दौरान सभी खिलाड़ी देश में लॉक डाउन के चलते घर पर किसी ना किसी तरह से समय बिताते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा को घर में फुटबॉल खेलते देखा गया है। जिसका वीडियो उन्होंने जैसे ही सोशल मीडिया में नेहरा ने दाल वो तेजी से वायरल होने लगा।

दरअसल हाल ही में आशीष नेहरा की पत्नी रुश्मा नेहरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहरा ने घर के गार्डन को फुटबॉल का मैदान बना दिया और अपनी पत्नी और बेटा-बेटी के साथ घर के गार्डन में फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस फैमिली फुटबॉल मैच में हालांकि आशीष नेहरा गोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ते जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगाता इजाफा हो रहा है और यह आंकड़ा 2000 तक पहुंच गया है। जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल