1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video : डेविड वॉर्नर ने उतारी जडेजा की नक़ल, दिखाई बल्ले से शानदार तलवारबाजी

Video : डेविड वॉर्नर ने उतारी जडेजा की नक़ल, दिखाई बल्ले से शानदार तलवारबाजी

 Reported By: IANS
 Published : Apr 08, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 07:55 pm IST

वीडियो में वॉर्नर अपने बल्ले को तलवार की तरह घुमा रहे हैं। जैसे ही डायरेक्टर कट बोलता है, वॉर्नर अपनी हंसी रोक नहीं पाते।

David Warner- India TV Hindi
David Warner Image Source : INSTAGRAM

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रवींद्र जडेजा के तलवारबाजी एक्शन की नकल की है। वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। हालांकि यह वीडियो पिछले साल एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान का है। वीडियो में वॉर्नर अपने बल्ले को तलवार की तरह घुमा रहे हैं। जैसे ही डायरेक्टर कट बोलता है, वॉर्नर अपनी हंसी रोक नहीं पाते।

वॉर्नर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, " पिछले साल लगभग इसी समय सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान। क्या आपको लगता है कि मैंने रवींद्र जडेजा जैसा कुछ किया है?"

वॉर्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। आईपीएल की शुरूआत 29 मार्च को होनी थी, लेकिन कोरोनावायरस कारण इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल