1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: लॉकडाउन में अपने आप को घर पर ही फिट रख रहे हैं केएल राहुल

Video: लॉकडाउन में अपने आप को घर पर ही फिट रख रहे हैं केएल राहुल

 Reported By: IANS
 Published : Mar 28, 2020 06:10 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 06:10 pm IST

कोरोनावायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी लोकेश राहुल घर में रहकर ही अपने आप को फिट बनाए रखने में लगे हुए हैं।

Video: लॉकडाउन में अपने आप...- India TV Hindi
Video: लॉकडाउन में अपने आप को घर पर ही फिट रख रहे हैं केएल राहुल Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| कोरोनावायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण लोगों को बाहर जाना मना है और ऐसी स्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी लोकेश राहुल घर में रहकर ही अपने आप को फिट बनाए रखने में लगे हुए हैं। राहुल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 41 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है जिसका कैप्शन उन्होंने 'एनर्जाइसिंग (इंडोर)' दिया है।

वीडियो में राहुल अपने घर की छत पर एक्सरसाइज करते हुए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। राहुल इस समय शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे वनडे और टी-20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी।

वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करने वाले थे, लेकिन लीग के इस सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। भारतीय टीम के स्ट्रैंग्थ एंड कंडीशनिंग कोच निक वेब ने फिजियो नितिन पटेल ने टीम के लिए घर में रहकर ही फिट रहने के लिए कार्यक्रम बनाकर दिए हैं।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल