1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीडियो: एम एस धोनी ने खास अंदाज में मनाया अपना 37वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार

वीडियो: एम एस धोनी ने खास अंदाज में मनाया अपना 37वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 07, 2018 04:05 pm IST,  Updated : Jul 07, 2018 04:06 pm IST

एम एस धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिनके नाम आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है।

एम एस धोनी Photo: ICC Twitter- India TV Hindi
एम एस धोनी Photo: ICC Twitter

भारत और दुनिया के सबसे शानदार खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले एम एस धोनी ने 7 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मानाया। इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है और धोनी ने टीम के साथ ही अपना जन्मजिन मनाया। इस दौरान धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा भी मौजूद रहे। वहीं, कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी धोनी के जन्मदिन में मौजूद दिखे। धोनी के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी केच काटते नजर आ रहे हैं।

धोनी जब केक काटते हैं तो साथी खिलाड़ी और साक्षी, जीवा उन्हें जन्मदिन की बधाई और गाना गाते नजर आते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हर कोई इस मौके पर खासा खुश नजर आ रहा होता है। आपको बता दें कि धोनी के जन्मदिन पर ट्विटर पर बधाइयों का तांता लग गया है। हर कोई धोनी को अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर धोनी को कई दिग्गजों ने अपने-अपने अंदाज में बधाई दी है। कोई भी धोनी को जन्मदिन की बधाई देने का मौका हाथ से नहीं देना चाहता था।

आपको बता दें कि धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिनके नाम आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। धोनी ने भारत को टी20 विश्व कप, विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है। धोनी के अलावा दुनिया का कोई भी कप्तान आईसीसी की तीन ट्रॉफी नहीं जीत सका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल