1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: कोहनी की सर्जरी के बाद नेट पर लौटे स्टीव स्मिथ, IPL तक हो सकते हैं फिट

Video: कोहनी की सर्जरी के बाद नेट पर लौटे स्टीव स्मिथ, IPL तक हो सकते हैं फिट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 01, 2019 03:18 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 03:22 pm IST

पूर्व उप कप्तान वार्नर भी कोहनी की चोट के कारण बांग्लादेश से लौट आये थे, हालांकि उनकी चोट स्मिथ से कम गंभीर थी। उन्होंने भी सर्जरी करायी है।

Video: कोहनी की सर्जरी के बाद नेट पर लौटे स्टीव स्मिथ, IPL तक हो सकते हैं फिट- India TV Hindi
Video: कोहनी की सर्जरी के बाद नेट पर लौटे स्टीव स्मिथ, IPL तक हो सकते हैं फिट Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ कोहनी की सर्जरी के बाद नेट पर अभ्यास करने लगे हैं। खुद स्मिथ ने वीडियो शेयर कर अफनी वापसी की जानकारी दी। ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर को उम्मीद है कि प्रतिबंधित पूर्व कप्तान और डेविड वार्नर इंडियन प्रीमियर लीग के लिये फिट हो जायेंगे। 

स्मिथ ने जनवरी में सर्जरी करायी, इसके कारण उन्हें बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट से हटने के लिये बाध्य होना पड़ा था। स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर छोटी सी वीडियो जारी करते हुए लिखा, ‘‘कोहनी अब अच्छी महसूस हो रही है, वापसी के बाद पहला अभ्यास करना शानदार रहा।’’ 

पूर्व उप कप्तान वार्नर भी कोहनी की चोट के कारण बांग्लादेश से लौट आये थे, हालांकि उनकी चोट स्मिथ से कम गंभीर थी। उन्होंने भी सर्जरी करायी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल