1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: जब कोहली फूट फूटकर रोने लगे

Video: जब कोहली फूट फूटकर रोने लगे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 09, 2015 02:48 pm IST,  Updated : Nov 09, 2015 02:48 pm IST

नयी दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भले ही मैदान में हो या फिर मैदान के बाहर, अपने जज़्बात का इज़हार करने से कभी नहीं चूकते। मैच जीतने की ख़ुशी हो तो दौड़ते हुए

Video: जब कोहली फूट फूटकर...- India TV Hindi
Video: जब कोहली फूट फूटकर रोने लगे

नयी दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भले ही मैदान में हो या फिर मैदान के बाहर, अपने जज़्बात का इज़हार करने से कभी नहीं चूकते। मैच जीतने की ख़ुशी हो तो दौड़ते हुए साथी खिलाड़ियों को गले लगा लेते हैं, किसी ने अगर कैच छोड़ दिया तो नाराज़गी वही प्रकट कर देते हैं और यहां तक कि अगर मामला प्यार(अनुष्का) का भी हो तो सरेआम इसका इज़हार भी कर देते हैं।

लेकिन शायद आपको ये नहीं पता होगा कि विराट के अंदर एक बच्चा है जिसे अगर मनचाही चीज़ न मिले तो वो विफर कर रो ने लगता है। ऐसा ही कुछ हुआ 2 अक्टीबर 2012 को टी20 विश्व कप में।

सुपर क्वालाई स्टेज में टीम इंडिया का मुक़बला था साउथ अफ़्रीका से और इंडिया हारकर टोर्नामेंट से बाहर हो गई। बस फिर क्या था, विराटो ने मैदान से वापस लौटते हुए अपनी भावनाओं को लाख रोकने की कोशिश की लेकिन आख़िर में उनके आंसू छलक ही आये और वे सारे रास्ते रोते-रोते पवैलियन पहुंचे।

वैसे पिछले ही हफ़्ते कोहली ने अपनी कप्तानी में साउथ अफ़्रीका को पहले टेस्ट में शिकस्त दी है जिससे उनका दर्द ज़रुर कम हुआ होगा।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो:

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल