1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले यहां खेलेंगे रोहित शर्मा

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले यहां खेलेंगे रोहित शर्मा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2018 07:10 pm IST,  Updated : Oct 09, 2018 07:44 pm IST

भारत के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा विजय हजारे ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में मुंबई की ओर से खेलेंगे।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। भारत के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा विजय हजारे ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में मुंबई की ओर से खेलेंगे। मुंबई क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुंबई ने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बनाई। 

विनायक सामंत के मार्गदर्शन में खेल रही टीम लीग चरण में अजेय रही और उसके दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘रोहित विजय हजारे ट्राफी क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे।’’ 

कर्नाटक में टीम के साथ मौजूद एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘वह 11 तारीख को टीम से जुड़ेंगे और क्वार्टर फाइनल में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे।’’ एमसीए सूत्रों के अनुसार मुंबई की टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंची तो वह अंतिम चार के मुकाबले में भी खेल सकते हैं। हाल में रोहित की अगुआई में भारत ने यूएई में एशिया कप खिताब जीता था। 

टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल 14 अक्टूबर से खेले जाएंगे जबकि सेमीफाइनल 17 और 18 अक्टूबर को होंगे। फाइनल 20 अक्टूबर को होगा। ये सभी मैच बेंगलुरू में खेले जाएंगे। मुंबई के प्रतिद्वंद्वी की अभी घोषणा नहीं हुई लेकिन टीम को क्वार्टर फाइनल में बिहार से खेलना पड़ सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल