1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान उन्मुक्त चंद के दम पर उत्तराखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी में असम को 7 विकेट से दी मात

कप्तान उन्मुक्त चंद के दम पर उत्तराखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी में असम को 7 विकेट से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Sep 28, 2019 09:13 am IST,  Updated : Sep 28, 2019 09:13 am IST

इस सीजन दिल्ली के बजाए उत्तराखंड के लिए खेल रहे कप्तान उन्मुक्त चंद ने शानदार नाबाद 80 रनों की पारी खेल अपनी टीम को विजय हजारे ट्रॉफी में असम के खिलाफ 7 विकेट से जीत दिलाई।

कप्तान उन्मुक्त चंद...- India TV Hindi
कप्तान उन्मुक्त चंद के दम पर उत्तराखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी में असम को 7 विकेट से दी मात Image Source : TWITTER

देहरादून| इस सीजन दिल्ली के बजाए उत्तराखंड के लिए खेल रहे कप्तान उन्मुक्त चंद ने शानदार नाबाद 80 रनों की पारी खेल अपनी टीम को शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी में असम के खिलाफ सात विकेट से जीत दिलाई।

उत्तराखंड का यह दूसरा मैच था। उसका पहला मैच चंड़ीगढ़ के साथ होना था जो बारिश के कारण रद्द हो गया। उत्तराखंड ने असम को बारिश से प्राभावित प्रति पारी 28 ओवरों के मैच में नौ विकेट के नुकसान पर 171 रनों तक सीमित कर दिया। इस लक्ष्य को उत्तराखंड ने 26.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

उन्मुक्त ने एक छोर संभाले रखते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 78 गेंदों का सामना कर सात चौके और तीन छक्के मारे। उन्मुक्त को अंत में सौरभ रावल का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 20 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 45 रन बनाए। असम के लिए राहुल हजारिका ने 39, अमित सिन्हा ने 33, स्वरूपम पुरकायस्थ ने 32 रनों की पारियां खेलीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल