1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को विजय शंकर ने किया याद कहा, 'फैंस ने दी थी गाली'

विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को विजय शंकर ने किया याद कहा, 'फैंस ने दी थी गाली'

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 26, 2020 04:14 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 04:14 pm IST

29 वर्षीय खिलाड़ी ने साथ ही बताया कि मैच से उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के साथ कुछ समय व्यतीत किया था और इससे उन्हें दबाव से निपटने में मदद मिली।

Vijay Shankar, Pakistan, World cup, World cup 2019- India TV Hindi
Vijay Shankar Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने पिछले साल मैनचेस्टर में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए विश्व कप मैच को एक बार फिर से याद किया है। शंकर ने 'द भारत आर्मी पॉडकास्ट' में 'क्रिकेट विश्व कप 2019 रिवाइंड' शो में खुलासा किया है कि पिछले साल 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए ग्रुप मैच से पहले एक पाकिस्तानी फैन ने भारतीय खिलाड़ियों को गाली दी थी।

शंकर ने कहा, " मैच से एक दिन पहले ही हमारे कुछ खिलाड़ी कॉफी के लिए बाहर गए थे, तब एक फैन हमारे पास आ गए थे और उन्होंने हमें गालियां दी थीं। मेरे लिए भारत-पाकिस्तान मैच का यह पहला अनुभव था।"

उन्होंने कहा, " वह हमें गालियां दे रहे थे और इसकी रिकॉडिर्ंग भी हो रही थी। लेकिन हमने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।"

29 वर्षीय खिलाड़ी ने साथ ही बताया कि मैच से उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के साथ कुछ समय व्यतीत किया था और इससे उन्हें दबाव से निपटने में मदद मिली।

ऑलराउंडर ने कहा, " एक कमरे में बैठना और कुछ न करना, मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मैं कॉफी के लिए बाहर जाना चाहता था और दिनेश कार्तिक भी मेरे साथ थे। हमने कुछ मस्ती की, जोकि काफी महत्वपूर्ण है। मैच से पहले हम अपने लिए कुछ समय चाहते थे।"

शंकर ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर इमाम उल हक का विकेट लेकर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने बल्ले से भी नाबाद 15 रनों की पारी खेली थी। भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार यह मैच 89 रन से जीता था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल