1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया से बाहर चल रहे धोनी बेटी जीवा से ले रहे हैं डांस क्लास, देखें ये मजेदार वीडियो

टीम इंडिया से बाहर चल रहे धोनी बेटी जीवा से ले रहे हैं डांस क्लास, देखें ये मजेदार वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 03, 2018 02:40 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 02:41 pm IST

इस वीडियो में उनकी तीन साल की बेटी जीवा उन्हें डांसिंग स्टेप्स सिखा रही है। धोनी वीडियो में मैनचेस्ट यूनाइटेड का शर्ट पहने हुए दिख रहे है।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे धोनी बेटी जीवा से ले रहे हैं डांस क्लास, देखें ये मजेदार वीडियो- India TV Hindi
टीम इंडिया से बाहर चल रहे धोनी बेटी जीवा से ले रहे हैं डांस क्लास, देखें ये मजेदार वीडियो Image Source : SCREENSHOT

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी अपने फुर्सत के पल बेटी जीवा के साथ बीता रहे हैं। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों अंग्रेजी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उनकी तीन साल की बेटी जीवा उन्हें डांसिंग स्टेप्स सिखा रही है। धोनी वीडियो में मैनचेस्ट यूनाइटेड का शर्ट पहने हुए दिख रहे है।

पिछले कुछ समय से धोनी और जीवा के कई वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में जीवा एमएस धोनी को हर स्टेप को अलग-अलग अंदाज में सिखा रही हैं। धोनी भी जीवा को कॉपी करते हुए उनकी ही तरह डांस करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें धोनी और जीवा दोनों भोजपुरी और तमिल भाषा में एक दूसरे से हालचाल पूछते दिख रहे हैं। 

गौरतलब है कि धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए T20 टीम में जगह नहीं मिली थी। इससे पहले उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टी20 सीरीज में नहीं चुना गया था। अब माना जा रहा है कि धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं जो अगले साल होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल