1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली और डिविलियर्स की जमात के खिलाड़ी हैं स्मिथ : क्रिस रोजर्स

कोहली और डिविलियर्स की जमात के खिलाड़ी हैं स्मिथ : क्रिस रोजर्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2019 07:48 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 07:48 pm IST

रोजर्स ने पत्रकारों से कहा,‘‘स्मिथ ऊपरी लीग में है। मैं सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के खिलाफ खेला। सभी असाधारण थे। स्मिथ भी उसी जमात का है।’’  

स्टीव स्मिथ और विराट कोहली- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ और विराट कोहली Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने पहले एशेज टेस्ट में स्टीव स्मिथ के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए मंगलवार को कहा कि वह विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की श्रेणी का खिलाड़ी है। 

रोजर्स ने पत्रकारों से कहा,‘‘स्मिथ ऊपरी लीग में है। मैं सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के खिलाफ खेला। सभी असाधारण थे। स्मिथ भी उसी जमात का है।’’

उन्होंने आगे कहा,‘‘मैंने जब 2013 में उसके साथ खेला तो मुझे लगा नहीं था कि वह यहां तक पहुंचेगा।’’

एशेज श्रृंखला 2015 के बाद रिटायर होने से पहले रोजर्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिये 25 टेस्ट खेले थे। उन्होंने पहले टेस्ट में नौ विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा,‘‘उसका प्रदर्शन लाजवाब रहा। बतौर ऑफ स्पिनर उसके खेल में काफी निखार आया है। ऑस्ट्रेलिया में उसके जैसा कोई दूसरा स्पिनर नहीं है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल