1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट की 'चाकूबाजी' से इंग्लैंड को चेतावनी...विराट का ट्रम्प कार्ड चला तो इंग्लैंड का होगा सरेंडर !

विराट की 'चाकूबाजी' से इंग्लैंड को चेतावनी...विराट का ट्रम्प कार्ड चला तो इंग्लैंड का होगा सरेंडर !

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 03, 2018 07:33 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 07:33 pm IST

इंग्लैंड दौरे पर इन दोनों गेंदबाजों की कामयाबी टीम इंडिया की जीत की कहानी लिखने के लिए तैयार है।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अगर कुलदीप और चहल की जोड़़ी इंग्लैंड में चल गई तो टीम इंडिया की जीत पक्की समझिए। आयरलैंड के खिलाफ कुलदीप और चहल ने जिस तरह कहर बरपाया है। इससे फैन्स की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं। इंग्लिश कंडीशन में खेल रहे इन दोनों गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खेमे में हडकंप जरुर मचा दिया है।
 
कुलदीप ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच में 7 विकेट लिए वहीं चहल ने 2 मैच में 5 विकेट लिए। भले ही कुलदीप और चहल पहली बार इंग्लैंड दौरे पर गए हैं लेकिन आयरलैंड में जबरदस्त गेंदबाजी से इंग्लैंड परेशान जरुर होगा। 
 
इंग्लैंड दौरे पर इन दोनों गेंदबाजों की कामयाबी टीम इंडिया की जीत की कहानी लिखने के लिए तैयार है। कुलदीप और चहल की जोड़ी दुनिया की सबसे खतरनाक शिकारी के तौर पर उभरी है। पिछले 10 मैच में 19 विकेट लिए है वहीं युजवेंद्र ने 23 मैच में 41 विकेट लिए है।
 
इंग्लैंड टी-20 से पहले कुलदीप और चहल की जोड़ी ने धमाकेदार ट्रेलर से अंग्रेज़ों को चेतावनी दे दी है और आज इंग्लिश जीत के साथ फिल्म रिलीज होगी।
 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल