1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने जारी की ताजा वनडे रैंकिंग, जानिए किस स्थान पर हैं विराट और रोहित

ICC ने जारी की ताजा वनडे रैंकिंग, जानिए किस स्थान पर हैं विराट और रोहित

 Reported By: IANS
 Published : Nov 12, 2019 05:10 pm IST,  Updated : Nov 12, 2019 05:10 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी की ताजा जारी वनडे रैंकिंग में अपने-अपने स्थान कायम रखे हैं। 

ICC - India TV Hindi
ICC ने जारी की ताजा वनडे रैंकिंग, जानिए किस स्थान पर हैं विराट और रोहित Image Source : GETTY IMAGES

दुबई| भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी की ताजा जारी वनडे रैंकिंग में अपने-अपने स्थान कायम रखे हैं। कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में 895 अंकों के साथ पहले स्थान पर बैठे हुए हैं।

उनके बाद भारत के उप-कप्तान रोहित शर्मा हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमराह ने अपना पहला स्थान बनाए रखा है। वह 797 अंकों के साथ इस स्थान पर कायम हैं। बुमराह के बाद न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट हैं।

हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग की अगर बात की जाए तो शीर्ष-10 में हार्दिक पांड्या एक मात्र भारतीय हैं। वह 246 अंकों के साथ रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं। भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से मात दी है। अब उसे बांग्लादेश के साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। इसके बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल