1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली के आक्रामक जश्न को देखकर लैंगर को हुआ था ‘पचिंग बैग’ जैसा महसूस

विराट कोहली के आक्रामक जश्न को देखकर लैंगर को हुआ था ‘पचिंग बैग’ जैसा महसूस

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2020 02:49 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 02:49 pm IST

इसके बाद वनडे सीरीज 2-1 से जीती जबकि टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही । लैंगर ने अमेजन की हाल ही में रिलीज डाक्यूमेंटरी सीरिज ‘द टेस्ट’ में कहा ,‘‘ मुझे याद है जब मुझे पंचिंग बैग जैसा महसूस हुआ । 

Australia coach Justin Langer, Justin Langer, The Test Amazon Prime, Tim Paine, Virat Kohli, India v- India TV Hindi
Australia coach Justin Langer  Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि 2018-19 के भारत दौरे पर विराट कोहली के आक्रामक जश्न को देखकर उन्हें ‘पंचिंग बैग’ जैसा महसूस हुआ। उन्होंने क्रिकेट में छींटाकशी को लेकर ‘दोहरे मानदंड’ की भी बात कही । कोहली की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बार्डर गावस्कर ट्राफी 3-1 से जीती जो ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सीरीज में उसकी पहली जीत थी। 

इसके बाद वनडे सीरीज 2-1 से जीती जबकि टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही । लैंगर ने अमेजन की हाल ही में रिलीज डाक्यूमेंटरी सीरिज ‘द टेस्ट’ में कहा ,‘‘ मुझे याद है जब मुझे पंचिंग बैग जैसा महसूस हुआ । ऐसा लगा कि हमारे हाथ पीछे से बंधे हुए हैं ।’’ 

उन्होंने अपने खिलाड़ियों को कोहली का मुकाबले करने के लिये कहा था लेकिन चेताया था कि छींटाकशी में सीमा नहीं लांघनी है । उन्होंने कहा ,‘‘ छींटाकशी और अपशब्द कहने में अंतर है । बदसलूकी के लिये कोई जगह नहीं है । हमें उसके साथ बदसलूकी नहीं करनी है ।’’ 

दूसरे टेस्ट के चौथे दिन कोहली और आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन आपस में उलझ भी गए थे । पेन ने कहा ,‘‘ मुझे लगा कि बहुत ज्यादा हो रहा है । यही वजह है कि मैने पलटकर जवाब दिया ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल